Importance Of Education in Hindi- शिक्षा का महत्व
Posted by Movies On Demand
» Tuesday, December 6, 2016
ad2
ad3
Importance Of Education in Hindi- शिक्षा का महत्व
हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से Importance Of Education in Hindi मतलब की शिक्षा के महत्व के बारे में आर्टिकल शेयर करूँगा! हम सभी को पता है की हमारे लाइफ में शिक्षा का कितना महत्व है! बिना शिक्षा ग्रहण किये हुए हम अपनी लाइफ में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते! जिस प्रकार से एक बच्चा बिना शिक्षा के आगे नहीं बढ़ सकता है ठीक उसी प्रकार बिना शिक्षा के हमारा समाज और देश भी आगे नहीं बढ़ सकता है! देश आगे तभी बढ़ता है जब उस देश के अधिक से अधिक लोग पढ़े लिखे हो! अगर भारत के वर्तमान शिक्षा प्रणाली की बात की जाये तो भारत के वर्तमान शिक्षा प्रणाली ब्रिटिश प्रतिरूप पर आधारित है! भारत के वर्तमान शिक्षा प्रणाली को 1835 में लागू किया गया था!
अगर आज के समय की बात करे तो हम देख रहे है की हमारा प्यारा भारत देश बहुत ही तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है! लेकिन अगर भारत के शिक्षा की बात किये जाये तो आज हम देख सकते है की भारत के शिक्षा का दर दुसरे देशो के मुकाबले बहुत ही कम है! इसमें कोई शक नहीं है की बिना बढ़िया शिक्षा दर के हमारा भारत दुनिया के top देशो में कभी भी नहीं आयेगा! क्या आपने कभी ये सोच है की आखिर भारत में शिक्षा का दर इतना कम क्यों है! तो इसका आपको सीधा सा ऊतर मिलेगा की भारत के लोग शिक्षा को ज्यादा महत्व नहीं देते है! यदि आज के समय में अगर हम गावो में जाये तो आप वहां पर देख सकते है की लोग अपने बच्चे को पढने के लिए भेजने के बजाये उनको काम करने के लिए भेजते है! ऐसा नहीं है की सभी लोग ऐसा करते है बहुत से ऐसे लोग भी होते है जो अपने बच्चो को बढ़िया से बढ़िया शिक्षा दिलाने की कोशिश करते है!
आज भी बहुत से ऐसे गाव है जहाँ पर लोग शिक्षा की उपयोगिता को नहीं समझते है! यदि हमको अपने देश की अशिक्षा की दर को कम करना है तो सबसे पहले हमको उन लोगो के बीच में जहाँ होगा जो लोग शिक्षा की उपयोगिता को नहीं समझते है! उन लोगो के बीच में जाकर उनको शिक्षा की उपयोगिता को बताता होगा! और उनको ये भी बताता होगा की उनके बच्चो के जीवन शिक्षा क्यों जरुरी है! जब लोगो को इस चीज़ के बारे में अच्छी समझ हो जाएगी उसके बाद वह लोग अपने बच्चो को स्कूल में भेजना भी शुरु कर देगें! इसलिए लोगो के अंदर शिक्षा के महत्व को भरना बहुत जरुरी है!
Ye bhi padhe,
महत्मा गाँधी पर निबंध - Essay on Mahatma Gandhi in Hindi
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ Essay in Hindi - भाषण और निबंध
Women Empowerment Essay In Hindi- नारी सशक्तिकरण पर निबंध
भारत सरकार भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तरह तरह के नियम और स्कीम बनाते रहता है! अगर बात भारत के संबिधान की करे तो भारतीय संविधान में अनुसूचित जातियों व जनजातियों के लिए शिक्षण संस्थाओं व विभिन्न सरकारी अनुष्ठानों आदि में आरक्षण की व्यवस्था की जाती है! इसके साथ साथ पिछड़ी जाति वाले लोगो को पढाई के नाम पर ली जाने वाली फीस बहुत ही कम मात्रा में ली जाती है! और उनको हर एक चीज़ में छुट दी जाती है ताकि पिछड़ी जातियों के लोग भी अच्छी तरह से पढाई करके देश के विकास में अपना योगदान दे सके! आज हम भले ही दुनिया के सामने एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहे है फिर भी हम इस बात को कभी भी नकार नहीं सकते है की हमारे देश की साक्षरता दर दुसरे देशो के मुकाबले बहुत ही कम है! आज भी हमारे भारत के कुछ जनसंख्या में से 40 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या बिना पढ़ी लिखी है! जो की हमारे भारत देश लिए लिए अच्छी बात नहीं है! अगर हम अमरीका जैसे दुसरे देश की बात करे तो आपको अमरीका में साक्षरता दर सतप्रतिशत मिलेगी!
अगर आज देश में शिक्षा की बात की जाये तो आज देश में शिक्षा के नाम पर एक तरह से लुट पाट हो रही है! आज के सरकारी स्कूलो में पढाई के नाम पर कुछ पढाई नहीं होती है! यदि आप प्राथमिक स्कूलो में जाकर देखे तो आप वहां पर देख सकते है की सभी teacher अपने अपने मोबाइल और दुसरे चीजों में ब्यस्त रहते है! प्राथमिक स्कूलो teacher के अंदर किसी भी तरह की अनुसाशन भी नहीं देखी जाती है! प्राथमिक स्कूलो के अध्यापक बच्चो को पढ़ाने के लिए जींस और टी-शर्ट पहनकर आते है जो की बच्चो की छवि के लिए अच्छी बात नहीं है! भारत सरकार को प्राथमिक स्कूलो की शिक्षा ब्यवस्था को सुधारना होगा! और इसके लिए उनको कुछ कड़े फैसले लेनें होंगें! आज के समय में प्राथमिक स्कूलो में पढाई के नाम पर बच्चो को कुछ नहीं पढाया जा रहा है! एक तरह से बच्चे प्राथमिक स्कूलो में केवल अपना समय बिताने के लिए जाते है! हमारे सरकार को प्राथमिक स्कूलो में के ऐसा माहौल तैयार करके देना होगा जिससे लोगो को लाभ हो सके!
हर एक के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व होता है! जब हमको बढ़िया शिक्षा मिलेगी तभी हम अपने आपको बड़े से बड़े पद पर देख पायेगें! बिना शिक्षा ग्रहण किये हुए हम डॉक्टर , इंजीनियर , वकील आदि हम नहीं बन सकते है! शिक्षा हमारे जीवन के बहुत ही उपयोगी अंग है! शिक्षा हमको एक बढ़िया जीवन जीने की राह दिखाता है! जब हम अच्छी तरह से शिक्षा का ग्रहण करते है तब हमारे दिमाक में बढ़िया बढ़िया विचारो का जन्म होता है! एक सफल इंसान बनने के लिए आपको पढना बहुत जरुरी है! यदि आप एक पढ़े लिखे ब्यक्ति है तो आपके सामने जीवन में सफल होने के हजारो द्वार खुल सकते है! आज भी हमारे समाज में बहुत से ऐसे गरीब और निर्धन परिवार है जिनके पास आपने बच्चो को पढ़ाने के लिए पैसे नहीं है! सरकार ने कई ऐसी योजना बनाई है जिसके अंतर्गत यदि आप एक गरीब और निर्धन परिवार के बच्चे है तो आपकी पूरी पढाई की फीस माफ़ कर दी जाएगी! हमारी भारत सरकार भी पढाई की दर को बढ़िया करने के लिए नये तरीके और योजनाये ला रही है! हम सभी को भारत सरकार की योजनायो का लाभ उठाना चाहिये! और भारत को एक ऐसा देश बनाना चाहिये जहाँ पर सभी लोग पढ़े लिखे हो!
जिस तेज गति से भारत के सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक छेत्र में परिवर्तन हो रहा है ठीक उसी प्रकार से हमारी शिक्षा प्रणाली में भी परिवर्तन होना चाहिये और हमारी शिक्षा प्रणाली को पहले और मजबूत होना चाहिये! भारत अपनी अशिक्षा के कारण ही ब्रिटिश का गुलाम बना था! यदि हम अशिक्षा ना होते तो अंग्रेज हमको कभी भी गुलाम नहीं बना पाते! आपका बच्चा तभी आगे बढ़ पायेगा जब आप उसको सही शिक्षा देगें! जब हमारे देश का एक बच्चा आगे बढेगा तब ही हमारा देश भी आगे बढेगा! तो चलो दोस्तों आज हम सभी लोग मिलकर ये कसम खाते है की हम अपने बच्चो को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करेगें! और हमारे भारत देश से अशिक्षा शब्द को हमेसा के लिए खत्म करने के लिए अपना पूरा योगदान करेगें! हमारे द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास पुरे भारत को बदल सकता है!
मै उम्मीद करता हूँ की आपको Importance Of Education in Hindi का ये आर्टिकल पसंद आया होगा! यदि आपको इस आर्टिकल से related कोई सवाल अथवा सुझाव हो तो आप उसको comment box में पूछ अथवा दे सकते है! यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले! यदि आप इस आर्टिकल को शेयर करेगें तो हमको और आर्टिकल लिखने के लिए एक जोश मिलेगा!
ad4
Share this Post on:
TIPS2SECURE