Hindi Writing

  • Home
  • About Us
  • Hindi Poems
  • Hindi quotes
  • Hindi Speech
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact
ad1

GST क्या है? GST के क्या फायदे और नुकसान है?

Posted by Movies On Demand
» hindi quotes, » latest updates
» Wednesday, July 5, 2017
ad2
ad3
GST kya hai


हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम GST के बारे में पढ़ेगें. GST का मतलब होता है Goods and service tax. GST एक तरह की एक टैक्स प्रणाली है जिसको भारत सरकार ने 1 जुलाई 2017 को लागु किया है! इस आर्टिकल में हम GST के बारे में सभी बातो को जानेगें. GST के बारे में सभी चीज़ जानने के अलावा हम इस आर्टिकल में GST से होने वाले फायदे और नुकसान को भी जानेगें. इंडिया में GST लागु करना मतलब भारत सरकार के द्वारा उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है! GST लागु होने से लोगो को कई तरह से फायदे भी होंगें लेकिन इनके अलावा GST से बहुत से लोगो को कई तरह के नुकसान भी होंगें. मै पूरी उम्मीद करता हु की इस आर्टिकल दी जाने वाली GST से रिलेटेड सभी जानकारी आपको पसंद आएगी! यदि आपको इस आर्टिकल की सभी जानकारी पसंद आये तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले!

GST एक तरह की एक बहुत ही बढ़िया टैक्स प्रणाली है! GST में आपको हर एक चीज़ पर एक ही टैक्स देने होता है! इंडिया में GST लागु होने से पुरे अर्थब्यवस्था में  बहुत बड़ा बदलाव आएगा! GST लागु होने से कुछ चीज़े महगी हो जायेगी और कुछ चीज़े सस्ती हो जायेगी! GST का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगो को होगा जो लोग गरीब है क्योकि GST टैक्स प्रणाली में बहुत सी ऐसी चीज़े भी है जिनपर कोई टैक्स नहीं लगेगा! खाने पिने की चीजों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा! यदि किसी चीज़ पर कोई टैक्स नहीं लगता है तो इसका मतलब वह चीज़ पहले के मुकाबले सस्ती हो जाती है! ठीक इसी तरह से GST में किताबो पर भी किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा! इस तरह से हम कह सकते है की GST से आम लोगो को बहुत फायदा होगा! GST टैक्स प्रणाली में टैक्स चोरी भी बहुत कम हो जायेगी! GST टैक्स प्रणाली में सरकार की भी आमदनी पहले के मुकाबले ज्यादा होगी! यदि सरकार की आमदनी ज्यादा होती है इससे देश का विकास भी पहले के मुकाबले और बढ़िया तरीके से होगा! 


GST Kya hai-



GST का मतलब Goods and Service Tax होता है! GST भारत की अर्थब्यवस्था पर किस तरह से काम करता है इसको जानने से पहले हमको ये जानना भी बहुत जरुरी है की आखिर GST लागु होने से पहले इंडिया की टैक्स प्रणाली किस तरह से काम करता था! GST लागु होने से पहले इंडिया में २ तरह की टैक्स प्रणाली चलती थी! डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स! डायरेक्ट टैक्स  हम केंद्र सरकार को देते थे और इनडायरेक्ट टैक्स हम लोग राज्य सरकार को देते थे! डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स में भी कई सारे भाग होते थे और इन सभी भागो को मिलाकर हम भारत सरकार को कुल 20 तरह के टैक्स देते थे! GST में आपको 20 तरह के टैक्स नहीं देना होता है इसमें आपको केवल एक ही तरह के टैक्स देना होता है! इस तरह से हम कह सकते है की पहले टैक्स प्रणाली की तुलना GST टैक्स प्रणाली बढ़िया है! GST में आपको कई तरह के टैक्स नहीं देना होता है! 

ये भी ज़रूर पढ़ें,

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ Essay in Hindi - भाषण और निबंध
Women Empowerment Essay In Hindi
Global Warming Essay in Hindi
FreeCharge ki सुविधाएं और पुरस्कार


GST से पहले अलग अलग राज्य में एक ही चीज़ के अलग अलग price होते थे लेकिन GST के बाद अलग अलग राज्य में एक ही चीज़ के केवल एक ही दाम होगा! GST को तीन भागो में बाटा गया है! भले ही GST तीन प्रकार की है लेकिन आपको इन तीनो को टैक्स नहीं देना होगा आपको इन तीनो को एक ही टैक्स देना होगा! भारत सरकार ने GST में 1211 चीजों को शामिल किया है!  1211 चीजों पर आपको 0 से लेकर 28 प्रतिशत तक टैक्स देना होगा! यहाँ पर मै आपको बता दू की GST प्रोडक्ट में बहुत सी ऐसी चीज़े भी शामिल की गयी है जिसमे आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा! इस तरह से हम कह सकते है की GST आने से हमको कई तरह के सामान पहले के मुकाबले सस्ते मिलेगें! 


GST से होने वाले फायदे-



मैंने आपको ऊपर पहले ही बताया है की GST लागु होने से आपको कई तरह के फायदे मिलेगें! जिस तरह से इसके कई फायदे है ठीक उसी प्रकार से इसके कुछ नुकसान भी है! यहाँ पर मै आपके साथ GST से होने वाले कुछ बड़े फायदों को शेयर कर रहा हू! मुझे पूरी उम्मीद है की आपको ये पसंद आएगा! 

1- यदि आप कोई नया घर या फिर फ्लैट खरीदना चाहते है तो gst लागु होना आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया चीज़ है! GST लागु होने के बाद घरो और फ्लैट के दामो में भारी कमी आएगी! यदि आप GST लागु होने के बाद कोई घर या फिर फ्लैट खरीदते है तो आपको पहले के मुकाबले कम पैसे देने होंगें! इस तरह से हम कह सकते है की GST से होने वाला सबसे बढ़िया फायदा यही है!

2- आज के समय में हर कोई यही चाहता है की उसके पास भी एक बाइक या फिर कार हो! GST लागु होने से पहले बाइक और कारो के दाम बहुत ही ज्यादा थे! GST लागु होने के बाद कार और बाइक के दामो में भरी गिरावट आई है! पहले के मुकाबले कार और बाइक के दामो में कम टैक्स लगता है जिसका सीधा असर कार और बाइक के दाम पर पड़ रहा है!

3- फ्रीज , वाशिंगमशीन और टीवी के दामो में भी GST लागु होने के बाद कमी आई है! पहले के मुकाबले इन चीजों का दाम भी कम है! इन चीजों पर पहले 32 प्रतिशत टैक्स लगता था जो अब घटकर 28 प्रतिशत हो गया है! GST से होने वाले फायदे में ये भी एक बढ़िया फायदा है! 

4- यदि आप मूवी देखने के बहुत शौकीन है तो GST आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है! GST लागु होने के बाद मूवी टिकट के दाम भी कम हो जायेगें! पहले इसपर 28 प्रतिशत टैक्स लगता था जो अब घटकर 18 प्रतिशत हो गया है! 

5- यदि आप रेस्टोरेंट में खाना खाने के शौकीन है तो GST आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है! GST लागु होने के बाद रेस्टोरेंट में खाना खाना भी सस्ता हो जाएगा! 


GST से होने वाले नुकसान-



ऊपर मैंने आपको बताया है की आखिर GST लागु होने से कौन कौन से फायदे है! हम सभी को पता है की हर एक चीज़ में कुछ अच्छा और कुछ बुरा जरुर होता है! ठीक इसी प्रकार GST में भी है! GST बिल में कुछ फायदे होने के साथ साथ कुछ नुकसान भी है! GST से होने वाले कुछ बड़े नुकसान को यहाँ पर मै शेयर कर रहा हूँ! 

1- यदि आप बहुत ज्यादा हवाई यात्रा करते है तो GST लागु होना आपके लिए बुरी हो सकती है! GST लागु होने के बाद हवाई यात्रा के दामो में पहले के मुकाबले ज्यादा हो जाएगा! GST से होने वाला ये भी एक बड़ा नुकसान है! 

2- यदि आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग अधिक करते है मतलब की बैंकिंग सेवाओ का ज्यादा उपयोग करते है तो GST के बाद ये सभी सेवाये पहले से ज्यादा  महगी होने वाली है! GST बैंकिंग सेवायो पर बहुत ज्यादा असर डालेगा! 

3- यदि आप फ़ोन चलाने के ज्याद शौक़ीन है तो GST आपके लिए बुरी खबर है! GST लागु होने के बाद फोन के दाम पहले के मुकाबले ज्यादा हो जायेगें! 

4- GST लागु होने के बाद रेल टिकट के दाम भी पहले की तुलना में ज्यादा हो जायेगें! इस तरह से हम कह सकते है की GST आने के बाद ट्रेन में यात्रा करना पहले के मुकाबले ज्यादा खर्चीला हो जायेगा जो की एक अच्छी खबर नहीं है!

5- ब्यूटी प्रोडक्ट पर भी GST का एक बहुत ही बड़ा असर पड़ेगा! GST लागु होने के बाद ब्यूटी प्रोडक्ट  का दाम भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो जायेगा! इस तरह से कह सकते है की GST लडकियों के लिए एक बहुत ही बुरी चीज़ लेकर आएगा! 

GST में कुछ अच्छी चीज़ भी है और कुछ बुरी चीज़ भी है फिर भी हम सभी को gst का समर्थन करना चाहिये! GST से टैक्स चोरी की समस्या बहुत कम हो जायेगी! GST के बारे में दी गयी ये सभी जानकारी आपको कैसी लगी हमको कमेंट करके बताये! यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले!
ad4

Share this Post on:

TIPS2SECURE

1 comments:

avatar
Reply
Tom delete March 25, 2022 at 5:02 PM

Thank you Before applying for Kenya visa you must check the visa on arrival Kenya eligible countries for Kenya Visa. To verify that Are you eligible to get the Kenya visa or not?

Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)
ad5
Powered by Blogger.

Popular Posts

  • 100+ Debate Topics in Hindi for School Debate Competition 2017
    आज इस आर्टिकल मे  Debate Topics in Hindi के बारे मे पढ़ेंगे। "वाद - विवाद" या "बहस" एक बहुत ही बढ़िया टॉपिक है और सा...
  • Mera Parivar Essay in Hindi- मेरे परिवार पर निबंध
    हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में mera parivar essay in hindi मतलब की मेरे परिवार के ऊपर एक बहुत ही बढ़िया निबंध को पढ़ेगें! हम सभी लोगो म...
  • Hindi Poems on Nature - प्रकृति पर 21 हिन्दी कवितायेँ
    21+ Best Hindi Poems on Nature - प्रकृति पर हिन्दी कवितायेँ आप आज के हमारे इस article मे Hindi Poems on Nature पर आधारित कुच्छ कविताएँ प...
  • 50 Hindi Essay Topics - हिन्दी निबंध विषयों की लिस्ट
    आज भी हम आपके लिए एक मजेदार ओर उपयोगी टॉपिक " Hindi Essay Topics " पर पोस्ट लेकर आये है! निबंध भारतीय संस्कृति में बहुत ही पचल...
  • 50+ Diwali Wishes in Hindi: दीवाली की शुभकामनाएँ 2017
    सबसे पहले हमारी ओर से आप सभी को दीवाली की ढेरों शुभकामनाएँ! आज हम इस पोस्ट मे Diwali Wishes in Hindi लिख रहे हैं! आप इन Happy Diwali W...
  • Importance of English Essay in Hindi- अंग्रेजी के महत्व पर निबंध
    हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम Importance of English Essay in Hindi मतलब की इंग्लिश भाषा के महत्व के बारे में एक निबंध को पढ़ेगें...
Copyrighted © Hindi Writing 2016

Copyright © Hindi Writing. All rights reserved. Published By Kaizen Template - Support KaizenThemes.
New Thesis SEO V3. Designed by CB Blogger. Original Theme: Thesis SEO. Powered by Blogger